स्वच्छता पर्व के अंतर्गत नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा नशामुक्ति शपथ वृक्षारोपण एवं संस्कार संगोष्ठी का आयोजन
स्वच्छता पर्व के अंतर्गत नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा नशामुक्ति शपथ वृक्षारोपण एवं संस्कार संगोष्ठी का आयोज
कटनी -मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित स्वच्छता पर्व 04 जुलाई से 12 अगस्त 2026 के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 3 की नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति विजयराघवगढ़ द्वारा विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत देवरा कलाँ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरा कलाँ में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम से हुई। उपस्थित छात्र छात्राओं शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्रधान अध्यापक श्री सुशील गर्ग ने अपने कर-कमलों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ ग्राम पंचायत टिकर तथा प्रस्तावित आदर्श ग्राम जिज़नौड़ी में संस्कार केंद्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण सामाजिक उत्तरदायित्व नैतिक मूल्यों एवं जनभागीदारी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा अपने आसपास साफ सफाई रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती गुप्ता ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री क्षमता विकास कार्यक्रम सहित बैचलर ऑफ सोशल वर्क एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क जैसे सामाजिक कार्य आधारित पाठ्यक्रमों की उपयोगिता से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक नेतृत्व व्यक्तित्व विकास रोजगार के अवसर एवं समाज सेवा के क्षेत्र में इन पाठ्यक्रमों की भूमिका समझाते हुए अधिक से अधिक प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता नशामुक्ति पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को जन जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया। उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छ स्वस्थ हरित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया इस अवसर पर प्रधान अध्यापक सुशील गर्ग ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती गुप्ता राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवगण सूरज सिंहा लालराम कोरी सहित समिति के पदाधिकारी शिक्षकगण छात्र छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता पर्व के अंतर्गत स्वच्छता नशामुक्ति पर्यावरण संरक्षण संस्कार निर्माण तथा युवाओं को शासन की विकासोन्मुखी योजनाओं से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना रहा। नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।








