Site icon Yashbharat.com

Chhath Puja सर्वार्थसिद्ध व रवियोग में होगी छठ पूजा

17 11 2020 chhath puja vidhi

Chhath Puja Vidhi 2020: सूर्य की उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ 18 नवंबर से शुरू हो रही है, जो 21 नवंबर तक मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठी माता को सूर्य देवता की बहन माना जाता हैं।

कहा जाता है कि छठ पर्व में सूर्य की उपासना करने से छठ माता प्रसन्ना होती हैं। यह पूजन परिवार में सुख शांति तथा संतान के सुखी जीवन के लिए की जाती है। छठ पर्व कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि 20 नवंबर को सर्वार्थसिद्ध योग में मनाया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा षष्ठी तिथि 19 नवंबर को रात 9:58 बजे से प्रारंभ होगी और 20 नवंबर को रात 9:29 बजे तक रहेगी। इसके अगले दिन सूर्य को सुबह अर्घ्य देने का समय 6:48 बजे है। छठ पूजा चार दिन का पर्व होता है। यह दीपावली के छठवें दिन मनाया जाता है, इसलिए छठ पर्व कहलाता है। छठ पर्व 18 नवंबर को रवि योग में प्रारंभ होगा, तथा 21 नवंबर को समाप्त होगा।

छठ पर्व का पहला दिन कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि 18 नवंबर बुधवार को होगा। इस दिन नहाय खाय होता है। व्रत रखने के लिए महिलाएं स्नान आदि से निर्वत्त होकर नए वस्त्र धारण करती हैं, शाम को शुद्ध भोजन किया जाता है।

Exit mobile version