Site icon Yashbharat.com

Chhath: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुई छठ पूजा, भगवान से मांगी दुआएं

IMG 20201120 WA0029

 

Chhath: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुई छठ पूजा, भगवान से मांगी दुआएं । उगते सूर्य को अर्घ्य देकर शनिवार को छठ पूजा संपन्न हो गई है।

छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना करके सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। देश के विभिन्न शहरों में सूर्य को अर्घ्य दिया गया। महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगीं। इसके बाद उन्होंने अपने निर्जल व्रत का पारायण किया।

https://twitter.com/hashtag/ChhathPuja?src=hashtag_click

इस दौरान राजधानी पटना में छठ घाटों पर व्रतियों के अलावा परिवार के सदस्यों की भीड़ उमड़ी रही।

इससे पहले को महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना के साथ अपने व्रत की शुरुआत की थी। शाम चार बजे से ही नदी व पोखरों पर महिलाएं पूजा के लिए पहुंच गईं और शाम ढलने के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर घर लौटीं।

 

Exit mobile version