Site icon Yashbharat.com

चेट्रीचंड महोत्सव-सिंधी समाज के ईस्ट देव भगवान झूलेलाल जी की प्रभात फेरी निकाली गयी

IMG 20250322 WA0111

चेट्रीचंड महोत्सव-सिंधी समाज के ईस्ट देव भगवान झूलेलाल जी की प्रभात फेरी निकाली गय

कटनी। चेट्रीचंड महोत्सव की कड़ी में शनिवार को सिंधी समाज के ईस्ट देव भगवान झूलेलालजी की प्रभात फेरी निकाली जा रही है। यह प्रभातफेरी सिंधु नौजवान मंडल के तत्वाधान में आयोजित हुई। सदस्यों के द्वारा प्रातः कालीन ब्रह्म मुहूर्त में आदर्श सिंधु समिति दुबे कॉलोनी आगमन हुआ। सिंधी समाज के सभी घरों में अपनी इष्ट देव की पूरे उत्साह के साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। महाआरती की गया। तत्पश्चात ऊर्जावान पदाधिकारी चिराग पंजवानी के दुबे कॉलोनी निवास पर भंडारे का आयोजन भी आदर्श सिंधु सोसायटी द्वारा दुबे कॉलोनी में किया गया जिसमें समाज के अलावा हर वर्ग के जनमानस ने गुरु प्रसाद प्राप्त किया। विश्व कल्याण की कामना करते हुए दुबे कॉलोनी जैसवानी परिवार, गेई परिवार, पंजवानी परिवार, तीर्थानी परिवार, आहूजा परिवार, जसूजा परिवार, मोहनानी परिवार आदि द्वारा अपने ईष्ट देव की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए महाआरती कर सभी के लिए सुख, संपत्ति, समृद्धि की कामना की गई। इस आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए।

Exit mobile version