चंद्रकांता चड्डा (आई.टी.आई.) के छात्र/छात्राओं ने किया ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण

चंद्रकांता चड्डा (आई.टी.आई.) के छात्र/छात्राओं ने किया ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री का शैक्षणिक भ्रम

कटनी -चंद्रकांता चड्डा प्रा. आई.टी.आई कटनी के फिटर ट्रेड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने औद्योगिक एवं तकनीकी ज्ञान के उद्देश्य से ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री कटनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को फैक्ट्री में संचालित विभिन्न उत्पादन प्रक्रियाओं, आधुनिक मशीनों तथा धातुओं से वस्तुओं के निर्माण की तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

भ्रमण के दौरान एच.आर.डी. सेक्शन के अधिकारी सी.एल. सूर्यवंशी, जे.डब्ल्यू.एम.क्यू.ए. जे. पी. उइके तथा आतिश राज द्वारा विद्यार्थियो का मार्गदर्शन किया गया। अधिकारियों ने फैक्टी में हो रही विभिन्न गतिविधियों से विद्यार्थियो को अवगत कराया तथा धातुओं के चयन से लेकर तैयार उत्पाद के निर्माण तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को विस्तारपूर्वक समझाया। चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के के संरक्षक डॉ. जय चड्डा एवं डायरेक्टर देवाशीष चड्डा ने छात्र/छात्राओं को शैक्षाणिक भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस शैक्षाणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना तथा औद्योगिक वातावरण से परिचित कराना है जिससे वे अपने तकनीकी कौशल को और अधिक विकसित कर सकें। यह शैक्षाणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर चंद्रकांता चड्डा प्रा. आई.टी.आई. कटनी के प्राचार्य विकास मिश्रा तथा प्राध्यापकगण सुनील कुमार मथुरिया, सुमित कुमार गुप्ता, आरिफ खान एवं सहायक स्टाफ आशा गुप्ता, सुशील दुबे गरिमामयी उपस्थिति रही।

Exit mobile version