Site icon Yashbharat.com

एपस्टीन मामले में हुई मौतों पर कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा,हरदीप पूरी के इस्तीफे पर अड़ी महिला कांग्रेस।

IMG 20260308 WA0205

 

एपस्टीन मामले में हुई मौतों पर कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा,हरदीप पूरी के इस्तीफे पर अड़ी महिला कांग्रेस

कटनी।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया ने कचहरी चौक कटनी से वैश्विक स्तर पर हुए अमानवीय कृत्य एप्स्टीन फाइल्स में हुई निर्दोष बच्चियों की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दरन्दगी का शिकार हुई मासूम बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों एवं कांग्रेस जनों ने हाँथों के मोमबत्ती एवं भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी स्टीफ़ा दो की तख्तियां हाँथ में लेकर मार्च निकाला।सौम्या राँधेलिया ने बताया कि वैश्विक स्तर पर अत्यंत निंदनीय एपस्टीन फ़ाइल्स के खुलने से मानवता शर्मसार हुई है,उसमे भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी का कई बार ज़िक्र आया है और उनकी संलिप्तता के प्रमाण प्राप्त हुए है परंतु उसके बाद भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें पद से बर्खास्त नहीं किया जा रहा है,महिला कांग्रेस निरंतर मंत्री के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करती रहेगी।श्रद्धांजलि सभा एवं मार्च के दौरान मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला,वरिष्ठ नेता राकेश जैन,प्रदेश  मंत्री प्रेम बत्रा,राजा जगवानी,कमल पांडेय,संजय गुप्ता,कोषाध्यक्ष राहुल होतवानी,श्याम पहुजा,विनीत जायसवाल,मंगल सिंह,मुस्ताक भाई,श्याम यादव,अजय जैसवानी,राहुल पटेरिया,शशांक गुप्ता गोलू,अजय खटिक,सचिन गर्ग,सूर्यकांत कुशवाहा,अजय कोल,लता कनोजिया,मीनाक्षी वल्लवी,नीरा सोनी,मुमताज बानो,हेमा शर्मा,रश्मि अग्रवाल,मनीषा सोलंकी,लता खरे,प्रीति पांडे,तमन्ना पांडे,जितेंद्र गुप्ता,अभिषेक प्यासी,अनुराग दाहिया,संजय गुप्ता,हरीश यादव,देवांश बाजपेई, श्याम यादव,विजय मंगल चौधरी,रमेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे l

Exit mobile version