Site icon Yashbharat.com

by Election Katni कोहरे रिमझिम के बीच कटनी के दो वार्डों में लोकतंत्र का उत्सव

wp 17044398565653215898812112973139

by Election Katni कोहरे रिमझिम के बीच कटनी के दो वार्डों में लोकतंत्र का उत्सव का जबरदस्त उत्साह दिखा नगर निगम के दो वार्ड महात्मागांधी वार्ड तथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में आज उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। आज सुबह से ही कड़ाके की ठंड जोरदार कोहरा तथा रिमझिम हो रही थी इसके बावजूद वार्ड में मतदान को लेकर उत्साह था। दोपहर तक करीब 27 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी।

 9 जनवरी को मतगणना

मतदान के लिए प्रशासन कल दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए जहां पुलिस ने इंतजाम किए तो वहीं दूसरी तरफ दोनों ही वार्डों के मतदान केन्द्रों मतदान सामग्री का वितरण कलेक्ट्रेट से किया गया। मतदान के बाद 9 जनवरी को मतगणना कराई जाएगी। दो वार्डों में पार्षद पद के उपचुनाव के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में क्षेत्र क्रमांक 15 में जनपद पंचायत सदस्य तथा जनपद पंचायत बड़वारा, कटनी, रीठी, विजयराघवगढ़ में रिक्त पंच पदों के लिए भी मतदान कराा जा रहा है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों ही दलों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सघन जनसंपर्क किया। गौरतलब है कि महात्मा गांधी वार्ड में कांग्रेस पार्षद संदीप यादव गुड्डू का चुनाव शून्य घोषित होने और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में भाजपा पार्षद मथुरा तिवारी के निधन के उपरांत इन दोनों ही वार्डों में पार्षद का पद रिक्त हो गया था।

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कटनी सहित पूरे प्रदेश में नगरीय निकायों और पंचायतों में रिक्त पदों पर निर्वाचन कराया जा रहा है। नगर निगम के दोनों ही वार्डों में 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिनकी किस्मत का फैसला 5 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे।

दोनों ही वार्डों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस एवं भाजपा उम्मीदवारों के बीच

दोनों ही वार्डों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस एवं भाजपा उम्मीदवारों के बीच ही है। महात्मा गांधी वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती जानकी राजाराम यादव और भाजपा प्रत्याशी सचिन बहरे आमने सामने हैं। यहां 3200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार इस्तयाक अहमद और भाजपा प्रत्याशी लव साहू के बीच टक्कर हैं। यहां 1830 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों ही वार्डों में कांग्रेस और भाजपा ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

Exit mobile version