by Election कटनी नगर निगम के दो वार्डों में उप चुनाव की तारीख घोषित, इस दिन मतदान

nikay-chunav

by Election मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने प्रदेश में नगरीय निकाय उपचुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में कुछ नगर निगम, नगर पालिका में विभिन्न कारणों से रिक्त हुई सीटों पर उप चुनाव की डेट जारी कर दी गई है। कटनी नगर निगम के दो वार्डों वार्ड क्रमांक 9 तथा वार्ड क्रमांक 36 में उपचुनाव होंगे।

22 दिसंबर 2023 से नामांकन पत्र जमा किये जा सकेंगे। 5 जनवरी 2024 को मतदान तथा 9 जनवरी 2024 को परिणाम आएंगे। कटनी में वार्ड 36 डाँ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में पार्षद मथुरा तिवारी के निधन से सीट रिक्त है। इसी तरह वार्ड 9 महात्मा गांधी वार्ड में पार्षद संदीप यादव का निर्वाचन शून्य घोषित होने से यह सीट रिक्त है। एक बार फिर शहरी क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाएगा।

निर्वाचन का कार्यक्रम

IMG 20231206 WA0047

IMG 20231206 WA0048