Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

BSNL का ‘फ्रीडम ऑफर’,9 रुपए में मि‍लेगा अनलि‍मि‍टेड डाटा और कॉलि‍ंग

नई दिल्ली :सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 72वें स्वतन्त्रता दिवस के मद्देनजर प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए कम अवधि तथा कम मूल्य के साप्ताहिक एवं रोजाना इस्तेमाल के दो कॉम्बो स्पेशल टैरिफ वाउचर पैक‘फ्रीडम ऑफर’पेश किया है। इससे कंपनी के प्रीपेड मोबाइल के छोटे शहरों तथा कस्बों के उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

Yashbharat

उपभोक्ता सभी प्रकार की सेवाएं जैसे असीमित कॉल, डाटा, एसएमएस एवं मनपसंद रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) की मुफ्त सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। यह स्पेशल टैरिफ वाउचर के छोटे पैक 10 अगस्त से राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध होंगे।

Yashbharat

इसके तहत सात दिन की वैधता वाले 29 रुपए के पैक में किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल, दिल्ली एवं मुंबई को छोड़कर नेशनल रोमिंग, अनलिमिटेड डाटा जिसकी स्पीड दो जीबी के बाद 80 केबीपीएस हो जाएगी, दैनिक 100 एसएमएस और असीमित गाने बदलने की सुविधा के साथ नि:शुल्क पीआरबीटी की सुविधा मिलेगी।

Yashbharatइसी तरह से नौ रुपए के दैनिक पैक में किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल, दिल्ली तथा मुंबई को छोड़कर नेशनल रोमिंग, अनलिमिटेड डाटा जिसकी स्पीड दो जीबी के बाद 80 केबीपीएस हो जाएगी और 100 एसएमएस प्राप्त होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply