रावलपिंडी में उबाल: अफगान मीडिया में इमरान खान की मौत की खबर, जेल के बाहर बढ़ा हंगामा। अफगानिस्तान की मीडिया में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर कई तरह की खबरें चल रही है. दावा किया जा रहा है कि जेल में उनकी मौत हो गई. इसी बीच सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. हालांकि, मीडिया इमरान खान की मौत की खबर की पुष्टि नहीं करता है।
रावलपिंडी में उबाल: अफगान मीडिया में इमरान खान की मौत की खबर, जेल के बाहर बढ़ा हंगामा
पाकिस्तान के रावलपिंडी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की चर्चा इस्लामाबाद से लेकर काबुल तक तेज हो गई है. इन चर्चाओं की वजह से इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के समर्थक आदियाला जेल की तरफ मूव करने लगे हैं. पाकिस्तान की आतंक निरोधी संस्था ने इसको लेकर हाईअलर्ट जारी किया है।
साल 2023 में भ्रष्टाचार के आरोप में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था. तब से इमरान अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ आदियाला जेल में बंद है. इमरान ने हाल ही में आशंका जाहिर की थी कि उनकी हत्या जेल में की जा सकती है. इमरान का कहना था कि जेल में मेरे साथ कुछ हुआ, तो उसके लिए सेना प्रमुख आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे।
रावलपिंडी में प्रदर्शन के बाद चर्चा तेज
रावलपिंडी स्थित आदियाला जेल के बाद इमरान खान के समर्थकों ने मंगलवार (25 नवंबर) को प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में इमरान खान की बहन आलिमा भी शामिल हुई. प्रदर्शन के बाद सभी को आजादी के लिए जुटने की अपील की गई।
इमरान की बहन आलिमा के मुताबिक इमरान खान से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है. 3 हफ्ते से हम मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हर बार हम आवेदन करते हैं और हर बार उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है।
इमरान के मरने की खबर कैसे फैली?
- मीडिया आउटलेट अफगानिस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से इमरान खान के मरने की खबर ब्रेक की. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई. इस खबर को पाकिस्तान की सरकार ने अब तक खंडन नहीं किया है. न ही जेल प्रशासन ने कोई बयान इसको लेकर जारी किया है।
- डॉन अखबार के पत्रकार ने मीडिया से बात करते हुए कहा- इमरान से किसी को नहीं मिलने दिया जा रहा है. न डॉक्टर और न वकील उनसे मिल पा रहे हैं. इमरान ने कुछ हफ्ते पहले खुद के बीमार होने की बात कही थी. ऐसे में उनके समर्थक परेशान हैं।
- पत्रकार के मुताबिक पिछले 7 दिन से जेल के भीतर इमरान खान को किसी ने नहीं देखा है. बाहर के लोगों को भी नहीं मिलने दिया जा रहा है. मौत की जो खबर फैल रही है, उसके पीछे एक वजह यह भी है.
- पाकिस्तान की एटीसी ने रावलपिंडी को मजबूती से घेरने के लिए कहा है. एटीसी के इस आदेश के बाद कहा जा रहा है कि दाल में जरूर कुछ काला है. हालांकि, जेल प्रशासन ने अब तक इमरान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.
- पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के नेता अब्दुल समद के मुताबिक 2 हफ्ते से इमरान खान से संपर्क नहीं हो पाया है. हम लोग टेंशन में हैं. कोई खबर उनके बारे में नहीं मिल पा रही है। रावलपिंडी में उबाल: अफगान मीडिया में इमरान खान की मौत की खबर, जेल के बाहर बढ़ा हंगामा
