Site icon Yashbharat.com

रक्तदान के साथ हुआ वैश्य महसम्मेलन युवा इकाई के रक्तदान शिविर कार्यक्रम का समापन

IMG 20260210 WA0001

रक्तदान के साथ हुआ वैश्य महसम्मेलन युवा इकाई के रक्तदान शिविर कार्यक्रम का समापनकटनी। वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई द्वारा प्रतिवर्ष वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक नारायण प्रसाद गुप्ता जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पूरे मध्यप्रदेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज कटनी जिला युवा इकाई द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी को युवा जिला अध्यक्ष हितेश बिलैया ने मोतियों की माला एवं पीला दुपट्टा पहनाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन जिला महामंत्री नवीन गुप्ता,महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष मति नीतू गुप्ता,युवा संभाग अध्यक्ष आशीष खेमका,जिला प्रभारी अग्रज लहरिया,कार्यक्रम संयोजक अंकित जैन युवा महामंत्री प्रभांशु वैश्य उपाध्यक्ष अंशुल बहरे एवं बड़ी संख्या में युवा इकाई के सदस्यों की उपस्थिति रही। युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम में 21यूनिट रक्तदान किया।एवं लगभग 50 सदस्यों ने आगे आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के अंत में युवा जिला महामंत्री प्रभांशु वैश्य ने कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version