बाइक सवारो ने महिला के गले से छीनी सोने की चैन डन कॉलोनी मे सुबह हुई वारदात सीसीटीवी मे कैद हुई घटना

बाइक सवारो ने महिला के गले से छीनी सोने की चैन डन कॉलोनी मे सुबह हुई वारदात सीसीटीवी मे कैद हुई घटन

कटनी-रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा स्थित डन कॉलोनी में आज सुबह लूट की वारदात सामने आयी है बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने एक महिला के गले से सोने की चैन छीनकर भाग गए। यह वारदात उस समय घटित हुई, जब महिला डॉ. सौरभ चौधरी के हॉस्पिटल के बाहर टहल रही थी। वारदात के बाद मौके पर हडकम्प मच गया। जानकारी के मुताबिक उमरिया निवासी हामना खातून अपने पुत्र गुलाम नवी के साथ इलाज कराने कटनी आई थी। डन कॉलोनी स्थित डॉ. सौरभ चौधरी के हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। आज सुबह 7 बजे जब हामना खातून हॉस्पिटल के बाहर घूम रही थी, उसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचे और महिला के गले से सोने की चैन लूटकर भाग गए। घटना की सूचना रंगनाथ नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का मोआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अज्ञात बदमाश भागते हुए सीसीटीव्ही कैमरे में नजर आ रहे हैं। रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरूण पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version