Bihar चुनाव 2025 Phase 2: दूसरे चरण की वोटिंग धीमी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान

Bihar चुनाव 2025 Phase 2: दूसरे चरण की वोटिंग धीमी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान

Bihar चुनाव 2025 Phase 2: दूसरे चरण की वोटिंग धीमी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान। बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 122 सीटों पर होगा. सबकी नजरें कद्दावर नेताओं की सीटों पर टिकी हुई हैं. वोटिंग के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए. मतगणना 14 नवंबर को सुबह शुरू होगी और दोपहर बाद तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

 

LIVE NEWS & UPDATES

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग कराई जा रही है. इस दौरान 3.70 करोड़ से अधिक वोटर अपने जनप्रतिनिधि के लिए वोट डाल रहे हैं. इस अंतिम चरण के मतदान में 20 जिलों की 122 सीटों पर 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. वोटिंग के लिए 45399 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं. इस बीच सभी की नजरें, गया टाउन, बेतिया, चैनपुर, चकाई, अमरपुर, छातापुर और जमुई जैसी प्रमुख सीटों पर सबकी नजर है, जहां प्रेम कुमार, रेणु देवी, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, नीरज कुमार सिंह बबलू और श्रेयसी सिंह जैसे कई कद्दावर मंत्री और मौजूदा विधायक अपनी सीटें बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

इससे पहले 6 नवंबर को हुए पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान किया गया था, जो राज्य के विधानसभा चुनाव इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है. यह आंकड़ा 2020 के चुनावों में दर्ज 57.29 फीसदी मतदान से काफी ज़्यादा है. 6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ. बिहार चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर को सुबह शुरू होगी और शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

इस बीच, राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने अपनी नवगठित पार्टी जन सुराज के ज़रिए बिहार की राजनीति में एक वैकल्पिक आवाज के रूप में अपनी स्थिति बनाने की कोशिश की है. जन सुराज ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ा है. सत्तारूढ़ एनडीए के इस समय विधानसभा में 132 विधायक हैं, जो बहुमत के लिए आवश्यक 122 के आंकड़े से काफी ज्यादा हैं. अबकी बार मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में निरंतरता और स्थिरता की परीक्षा है, जबकि आरजेडी के नेतृत्व वाले विपक्षी दल इंडिया गठबंधन के लिए यह चुनाव सत्ता विरोधी लहर और युवा असंतोष का लाभ उठाकर राजनीतिक बदलाव की पटकथा लिखने का एक अवसर है.

Exit mobile version