Phase 8th Voting Live: 8 प्रदेशों में 58 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 49 फीसदी मातदान
Phase 8th Voting Live:8 प्रदेशों में 58 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 49 फीसदी मातदान

Phase 8th Voting Live: 8 प्रदेशों में 58 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 49 फीसदी मातदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।
दोपहर तीन बजे तक मतदान के अनुमानित आंकड़े
राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67 36.48 45.21
हरियाणा 8.31 22.09 36.48 46.26
जम्मू-कश्मीर 8.89 23.11 35.22 44.41
झारखंड 11.74 27.80 42.54 54.34
दिल्ली 8.94 21.69 34.37 44.58
ओडिशा 7.43 21.30 35.69 48.44
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06 37.23 43.95
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88 54.80 70.19
विकास करना कांग्रेस का काम नहीं: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘विकास करना कांग्रेस का काम नहीं है, विकास करना भाजपा की आदत है। कांग्रेस के नेता हमें डराते हैं कि PoK की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं आज कांगड़ा की भूमि से कहता हूं – राहुल बाबा, हम मोदी जी के कार्यकर्ता हैं, एटम बम से नहीं डरते। PoK भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे।’
हरियाणा में बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा: शैलजा
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “लोग कांग्रेस और गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। लोग विकल्प देख रहे हैं। लोगों ने इनकी (भाजपा) हकीकत जान ली है। हरियाणा में बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है।”
पहलवान योगेश्वर दत्त ने बैंसवाल गांव में वोट डाला।
5 चरण में मोदी 310 पार कर गए: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘5 चरण का चुनाव हो चुका है, आज छठे चरण का मतदान जारी है। 5 चरण में मोदी 310 पार कर गए हैं। छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।’
भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।
दोपहर 1 बजे तक 39.13 फीसदी वोटिंग
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अब तक 39.13 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा 54.80 फीसदी मतदान बंगाल में हुआ है, जबकि दिल्ली में सबसे कम 34.37 फीसदी वोटिंग हुई है।
राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67 36.48
हरियाणा 8.31 22.09 36.48
जम्मू-कश्मीर 8.89 23.11 35.22
झारखंड 11.74 27.80 42.54
दिल्ली 8.94 21.69 34.37
ओडिशा 7.43 21.30 35.69
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06 37.23
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88 54.80
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मतदान किया।
महेंद्र सिंह धोनी डालेंगे वोट
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने वोट डाला
दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।