Latest
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी
नई दिल्ली। देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलिंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। अब 1 अक्टूबर से एलपीजी सब्सिडी का निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण (e-KYC) पूरा करना अनिवार्य होगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी का फायदा केवल वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे और फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शनों के जरिए इसका गलत इस्तेमाल रोका जा सके।
जिन्होंने सत्यापन करा लिया है, उन्हें दोबारा जरूरत नहीं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन ग्राहकों ने पहले ही अपना आधार बायोमीट्रिक सत्यापन या ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें यह दोबारा कराने की आवश्यकता नहीं होगी। यह अनिवार्य नियम केवल उन उपभोक्ताओं के लिए लागू होगा जिनका प्रमाणीकरण अभी तक लंबित है।
89.9% उपभोक्ताओं का काम हो चुका है पूरा मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 सितंबर तक देश के कुल 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी ग्राहकों में से लगभग 89.9 प्रतिशत उपभोक्ताओं का आधार बायोमीट्रिक सत्यापन सफलता पूर्वक पूरा किया जा चुका है।
जिन उपभोक्ताओं का बायोमीट्रिक सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है, वे 1 अक्टूबर से पहले अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर या अधिकृत मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय रहते पूरा करा सकते हैं, ताकि उनकी सब्सिडी में कोई बाधा न आए।