Site icon Yashbharat.com

Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: दुर्गेश राठौर भोपाल लोकायुक्त के नए एसपी, राजेश सहाय और राजेश कुमार के भी तबादले

Transfer

transfer

Transfer : मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: दुर्गेश राठौर भोपाल लोकायुक्त के नए एसपी, राजेश सहाय और राजेश कुमार के भी तबादले।मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में फिर से बड़ा फेरबदल हुआ है। दुर्गेश राठौर को भोपाल लोकायुक्त का नया एसपी बनाया गया है।

जबकि राजेश सहाय को लोकायुक्त इंदौर भेजा गया है। इसके अलावा, राजेश कुमार को ईओडब्ल्यू एसपी से हटाकर ग्वालियर लोकायुक्त में पदस्थ किया गया है।

इन तबादलों के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें कि 28 अगस्त को लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के 7 अधिकारियों के तबादले हुए थे।

इनमें राजेश कुमार मिश्रा का नाम भी था, जिन्हें लोकायुक्त एसपी बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है और नए अफसर की पोस्टिंग हो गई है ।

Exit mobile version