Site icon Yashbharat.com

जोधपुर में बड़ा हादसा: ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर, 15 लोगों की मौके पर मौत

Screenshot 20251102 222011 Chrome

जोधपुर में बड़ा हादसा: ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर, 15 लोगों की मौके पर मौत। राजस्थान के जोधपुर/फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा ट्रैवलर के खड़े ट्रेलर में जा घुसने से हुआ. घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जोधपुर में बड़ा हादसा: ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर, 15 लोगों की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसारबस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत गई थी. श्रद्धालुओं से भरा ट्रैवलरलौटते समय मतोड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी मृतक जोधपुर जिले के सूरसागर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे में 15 लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलने पर मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है. थाना अधिकारी अमानाराम ने इस हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. लोगों ने बताया कि ट्रैवलर तेज रफ्तार में थाअचानक संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हुआ.

लोगों ने बताया कि यह हादसा उस दौरान हुआ जब दो ट्रैवलर एक साथ जा रहे थे. दोनों ट्रैवलर में एक ही स्थान के लोग सवार थे, जो आगे आपस में मिलने वाले थे. वहीं आगे चल रहे ट्रैवलर की टक्कर भारत माला एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रेलर से होने पर यह दर्दनाक हादसा हुआ।

जोधपुर में बड़ा हादसा: ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर, 15 लोगों की मौके पर मौत

 

 

Exit mobile version