शासकीय तिलक महाविद्यालय में रामचंद्र पाठ गमन न्यास के तहत भजन-गीत संध्या का हुआ आयोजन

शासकीय तिलक महाविद्यालय में
रामचंद्र पाठ गमन न्यास के तहत भजन-गीत संध्या का हुआ आयोज

कटनी PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में रामचंद्र पाठ गमन न्यास के तहत भजन एवं गीत गायन का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक समृद्धि से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से छात्रों में मानवीय संवेदनाएँ, सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक जुड़ाव विकसित होता है। संगीत मन को एकाग्र करता है और समाज को जोड़ने का कार्य करता है।”भजन-गीत प्रस्तुति में आकांक्षा पांडे ने अपनी मधुर आवाज़ से सभी को भाव-विभोर कर दिया, वहीं सचिन वंशकार ने वाद्य यंत्र के साथ राम भक्ति गीतों की संगत करते हुए पूरे वातावरण को भक्ति रस से भर दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षाविद एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं
डॉ. माधुरी गर्ग (प्रशासनिक अधिकारी), समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर. पी. मिश्रा, राजनीति विज्ञान प्रमुख डॉ. के. पी. मिश्रा,डॉ. आर. पी. सिंह, डॉ. सुनील त्रिपाठी, श्री पुनर्वसु भट्टाचार्य, डॉ. विजय कुमार, डॉ. राजश्री शर्मा,तथा श्री अमित चौधरी। सभी उपस्थित जनों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Exit mobile version