Site icon Yashbharat.com

Barhi: जानलेवा मारपीट के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर हुई वारदात में बरही पुलिस को मिली सफलता

police

police

कटनी। बरही थाना अंतर्गत ग्राम बरनमहगवां शासकीय स्कूल के पास शासकीय जमीन पर कब्जे के विवाद पर हुई जानलेवा मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई है।

बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची के मुताबिक ग्राम बरनमहगवां शासकीय स्कूल के पास शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर 52 वर्षीय रघुनाथ प्रसाद दुबे के साथ दिनेश गिरी व उसके पुत्र किशन गिरी ने रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व राड से जानलेवा मारपीट की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर धारा 341, 294, 323, 324, 326, 506, 190, 427, 34 के तहत मामला दर्ज किया था।

अपने विरूद्ध मामला दर्ज होने की जानकारी लगने के बाद आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए थे। जिन्हे गतदिवस पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के दिशा निर्देश व विजयराघवगढ़ एसडीओपी शिखा सोनी के मार्गदर्शन में गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी में बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची, उपनिरीक्षक बालगोविन्द चतुर्वेदी, आरक्षक अजय पाठक, आशीष पटेल व सैनिक मोहन यादव की भूमिका रही।

Exit mobile version