Site icon Yashbharat.com

Bangladesh vs Sri Lanka इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला मौका जब कोई बल्लेबाज टाइम आउट हुआ

mathews 1699271005

Bangladesh vs Sri Lanka Live वर्ल्ड कप मुकाबला एक खास घटना के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। श्रीलंका की पारी के दौरान एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका है जब कोई बल्लेबाज टाइम आउट हुआ है।

मैथ्यूज श्रीलंका का चौथा विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए थे, लेकिन उन्होंने स्ट्राइक लेने में 2 मिनट से ज्यादा का समय ले लिया। इस बीच बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने टाइम आउट की अपील कर दी और अंपायर ने मैथ्यूज को आउट करार दे दिया।

आगे हम इस घटना को विस्तार से जानेंगे। टाइम आउट के नियम को भी समझेंगे और यह भी देखेंगे कि क्रिकेट में आउट होने के कितने तरीके होते हैं।

पहले जानिए कैसे टाइम आउट हुए मैथ्यूज
श्रीलंका की पारी के 25वें ओवर में सदीरा समरविक्रमा का विकेट गिरने के बाद एंजेलो मैथ्यूज ग्राउंड पर आए। वे बैटिंग के लिए तैयार हो रहे थे, तभी उनके हेलमेट का स्ट्रैप टूट गया। ऐसे में उन्होंने दूसरा हेलमेट मंगाया। जब तक ड्रेसिंग रूम से हेलमेट आता और मैथ्यूज खेलने उतरते, 2 मिनट का समय निकल गया था।

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से मैथ्यूज को आउट देने की अपील की। अंपायर ने शाकिब से पूछा भी कि वे ऐसा मजाक में कर रहे हैं या वाकई अपील कर रहे हैं। शाकिब अपील पर कायम रहे और मैथ्यूज को आउट करार दे दिया गया।

Exit mobile version