Bageshwar Dham बागेश्वर धाम में देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला
MP के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में एक युवक देशी कट्टा लेकर घुस गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन इस घटना के बाद लोगों में कुछ दहशत देखी गई। इसे सुरक्षा में लापरवाही माना जा रहा है बता दें कि धीरेन्द्र शास्त्री को y कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देसी कट्टे के साथ यह युवक परिक्रमा पथ पर घूम रहा था. हथियारबंद युवक को देखकर लोगों के होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तुरंत सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया. बागेश्वर धाम में मुसलमान युवक के तमंचे के साथ अंदर घुसकर बेखौफ घूमने की घटना से धर्मस्थल की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठने लगा है. आखिर हथियार लेकर कोई शख्स बागेश्वर धाम के अंदर कैसे घुस गया?
बागेश्वर धाम में मुस्लिम युवक को कट्टे के साथ घूमते हुए देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं के होश उड़ गए. आनन-फानन में इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद थाने में भी खलबली मच गई. तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हथियारबंद युवक को हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक बागेश्वर मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर घूम रहा था. वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बमीठा थाना की पुलिस को दी. हिरासत में लिए गए युवक के पास से 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. फिलहार उसके मंसूबों का पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि आरोपी मुस्लिम युवक शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी का रहने वाला है