छतरपुर में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, बागेश्वर धाम जा रहे थे ऑटो में सवार यात्री

20 08 2024 chhatarpur death accident3

छतरपुर में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, ऑटो में सवार यात्री बागेश्वर धाम जा रहे थे ।छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए ऑटो में बैठकर जा रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो रिक्‍शा हाईवे पर ट्रक से जा भिड़ा। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर में युवक की ट्रेन से कटकर मौत, मारपीट से बचने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा 29 वर्षीय युवक; दूसरी ओर पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार