Site icon Yashbharat.com

Ayodhya Ram Temple: श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के लिए सीता मां के मायके नेपाल से आएंगी यह चीजें

download

Ayodhya Ram Temple: श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के लिए सीता मां के मायके नेपाल से आएंगी यह चीजें। राम मंदिर 22 जनवरी को गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा हजारों हस्तियां प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शरीक होंगी. इस मौके पर पड़ोसी देश नेपाल भी खास चीजें भेजेगा. सीता माता का मायका कहे जाने वाले नेपाल से अगले महीने अध्योध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए विभिन्न प्रकार के आभूषण, बर्तन, कपड़े और मिठाइयां आएंगी.

‘माय रिपब्ल्किा’अखबार की खबर के मुताबिक, ये चीजें भेजने के लिए जनकपुर धाम-अयोध्या धाम यात्रा आयोजित की जाएगी. जानकी मंदिर रामरोशन दास वैष्णव के संयुक्त महंत ने कहा कि यात्रा 18 जनवरी को शुरू होकर 20 जनवरी को संपन्न होगी और इसके साथ लाई गईं वस्तुएं उसी दिन श्रीराम मंदिर न्यास को दी जाएंगी.

मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी होगा. जनकपुरधाम से शुरू होने वाली यात्रा जलेश्वर नाथ, मलंगवा, सिमरौनगढ़, गढ़ीमाई, बीरगंज से होते हुए बेतिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचेगी. अखबार में कहा गया है कि इससे पहले, नेपाल में कालीगंडकी नदी के किनारे से एकत्र शालिग्राम पत्थरों को भगवान राम की मूर्ति बनाने के लिए अयोध्या भेजा गया था, जिसे उद्घाटन के दिन मंदिर में स्थापित किया जाएगा.

पीएम मोदी करेंगे रोड शो

प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को कई सौगातें भी मिलेंगी. पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो करने के अलावा जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम का रोड शो करीब 15 किलोमीटर लंबा होगा जो एनएच-27, धर्म पथ, लता मंगेशकर चौक, राम पथ, टेढ़ी बाजार, मोहबरा चौराहा से होते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन तक जाएगा. अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने के मुताबिक, ‘प्रधानमंत्री पहले अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह रोड शो करते हुए सड़क मार्ग से अयोध्या रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां वह वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. बाद में वह सड़क मार्ग से हवाई अड्डे लौटेंगे और एक एक जनसभा को संबोधित करेंगे.’

उन्होंने बताया, ‘रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जिस रास्ते से गुजरेंगे, वहां 51 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 100 से ज्यादा जगहों पर उनपर गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी. साथ ही शंखवादन और स्वस्ति वाचन के बीच साधु-संत प्रधानमंत्री को आशीर्वाद भी देंगे.’

Exit mobile version