Site icon Yashbharat.com

खदान में डूबने से मौसी व भतीजी की मौत, बाकल के साडा गांव में हादसा

katni news in hindi

खदान में डूबने से मौसी व भतीजी की मौत, बाकल के साडा गांव में हादस

कटनी(YASHBHARAT.COM)। बाकल थाना अंतर्गत ग्राम साडा में विवाह समारोह में शामिल होने आई मौसी व भतीजी की खदान के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में बाकल थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि बाकल थाना अंतर्गत ग्राम पटना निवासी 12 वर्षीय सिमरन उर्फ माही पिता नंद कुमार यादव ग्राम साडा में अपने मौसिया अम्मी यादव के यहां विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। सिमरन सोमवार की सुबह 11 बजे के लगभग अपनी मौसी 40 वर्षीय अनुतिया पति अम्मी यादव के साथ ग्राम श्मशान घाट के पास स्थित छोटी सी खदान के पानी में नहाने के लिए गई थी। बताया जाता है कि खदान में नहाते समय सिमरन का पैर फिसल गया और वह खदान के गहरे पानी में डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए मौसी अनुतिया भी खदान में कूद गई। जिसके कारण दोनों की खदान के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी लगने पर भारी संख्या में ग्रामीण खदान पहुंच गए। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौसी व भतीजी के शव को खदान से निकलवा कर उन्हे पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई और मंगल गीतों की जगह रोना पीटना शुरू हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Exit mobile version