katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी के पास गांव में दुखद हादसा, खदान में भरे पानी में डूबने से 2 बच्चों की मौत

कटनी के समीप बिलहरी से दुखद हादसे की खबर आई है। कटनी कुठला थाना की बिलहरी चौकी के करहिया गांव में मुरूम की खुली खदान में भरे पानी में दो बच्चे डूब गए हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई।

करहिया गांव निवासी आनंद पिता दलबहादुर वासुदेव (12) और कुलदीप पिता रवि (8) मतवारी गांव स्थित मुरूम की खदान में भरे पानी में नहाने गए थे। इस दौरान दोनों खदान के पानी में डूब गए, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम