सिंधु नौजवान मंडल के वार्षिक चुनाव संपन्न कमान सुरेश चावला को सौंपी गई

कटनी। सिंधी समाज की अग्रणी संस्था सिंधु नौजवान मंडल के चुनाव सिंधी समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में संपन्न हुए.सुरेश चावला को मंडल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

बैठक सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष श्री राजकुमार नानकानी की अध्यक्षता व चुनाव अधिकारी सर्वश्री अशोक पृथ्यानी,डा.राजकुमार नागवानी, त्रिलोकचंद भोजवानी, जयरामदास बजाज की मौजूदगी में प्रारंभ हुई. बैठक के दौरान पुर्व पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम पिछले कार्यकाल मे सम्पन्न हुए कार्यों की जानकारी दी इसके पश्चात आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जीवनानी ने उनके कार्यकाल में किए गए भरपूर सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों व समाज का आभर प्रकट कर समाज से उम्मीद जताई कि आगे भी मंडल परिवार को समाज व मंडल सदस्यों का समर्थन सहयोग मिलता रहेगा तत्पश्चात उन्होंने अपनी कार्यकारिणी को भंग कर वर्ष 2024-25 हेतु नवीन चुनाव कराने की घोषणा की जिसके बाद आगामी वर्ष हेतु समाज जनों की उपस्थिति में नवीन चुनाव कराए गए जिसमें 4 लोगों ने नामांकन भरा जिसमें तीन लोगों द्वारा अपना नाम वापस लिया जिसके पश्चात सुरेश चावला को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया निर्वाचित होने के पश्चात श्री चावला ने अपने पदाधिकारियों की नियुक्ति की.

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार पोहानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गलानी, सचिव श्रीचंद तनवानी, सह सचिव सुनील पृथ्यानी, कोषाध्यक्ष मनीष जीवनानी, ऑडिटर पद हेतु संजय नैनवानी मनोनीत किए गए. चुनाव प्रक्रिया के दौरान संस्था के सर्वश्री चंदूलाल जादवानी, कन्हैया लाल सागर,मनोहर गलानी,विजय रोहरा,अमर पुरूस्वानी,रवि पृथ्यानी,विजय हिंदुजा, राजेश रोहरा, राजकुमार गंगवानी,प्ररसू रतनानी, दीपक भगवानी, टेकचंद साहनी,गुलाब आहूजा, ईश्वर वाधवानी, जमुनादास देवानी,दिलीप रोहरा,अशोक चेलानी, राकेश चांदवानी, सतराम सुंदरानी,चंद्र कुमार जीवनानी,विक्की पुरस्वानी,सुशील रावलानी,मनीष जीवनानी,नारायणदास पेसवानी, राम तख्तानी,हरीश पंजवानी,राजा चेलानी,विजय जीवनानी,जयकुमार रामसिंघानी, टेकचंद साहनी,संजय जीवनानी,पुरुषोत्तम रतनानी,अमर जादवानी,मोहन सचदेवा,विनय जादवानी, घनश्याम मोहनानी,पंकज रामसिंघानी,नरेश जाधवानी,आशु राजलानी,देवांश नानकानी आदि बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही..

Exit mobile version