डीपीएस में दिखा लघु संसद का नजारा आयोजित हुई यूथ पार्लियामेंट की कार्यवाही

डीपीएस में दिखा लघु संसद का नजारा आयोजित हुई यूथ पार्लियामेंट की कार्यवाह

 

कटनी- विगत दिवस डीपीएस कटनी में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन कर लघु संसद का नजारा पेश किया गया। इसमें कक्षा 9वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया तथा देश की जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले जनता प्रतिनिधियों का बखूबी किरदार पेश किया। इन बच्चों ने जनप्रतिनिधियों के किरदार को बहुत ही सहज एवं मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया वहाँ पर उपस्थित दर्शकों ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरि -भूरि प्रशंसा की तथा सभी ने कहा कि वास्तव में डीपीएस के द्वारा यह जो पार्लियामेंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया था हम सब के लिए एकदम अविस्मरणीय रहेगा । उन्होंने यह भी कहा कि हमने इससे पूर्व इतनी अच्छी कार्यवाही सदन में भी नहीं देखी है । एक-एक किरदार ने अपने साथ न्याय करते हुए अपने संबंधित विभाग की इतनी सटीक जानकारी रखी जनता के मुद्दों को इस तरह सदन के पटल पर पेश किया कि सभी के मन में उनके प्रति गर्व की भावना पैदा हो गई। इस यूथ पार्लियामेंट में किसी ने प्रधानमंत्री का रोल अदा किया तो किसी ने होम मिनिस्टर तो किसी ने अपोजिशन का जहाँ रूलिंग पार्टी ने सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को सदन में गिनाया और अपनी उपलब्धियों से सबको परिचित कराया वहीं अपोजीशन पार्टी ने सरकार पर प्रश्न खड़े करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता के हित से जुड़े हर एक मुद्दे को सदन में बखूबी उठाया गया और वास्तविक कार्यवाही का नजारा पेश किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध निदेशक का जूही जैन प्रशासनिक सैयद नईम अख्तर प्राचार्या सीमा दुबे उपप्राचार्या शबनम अख्तर उपस्थित थीं तथा आपने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कार्यवाही का आनंद लिया । यूथ पार्लियामेंट को सफल बनाने में स्तुति मैडम ,अजीत दुबे सर ,सौरभ समांथा सर, मयूर सर एवं उदय सर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस प्रकार आज का कार्यक्रम सफल रहा।

Exit mobile version