जोन कार्यालय खिरहनी में जनसुनवाई कार्यक्रम काआयोजन मंगलवार 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे से,निगमायुक्त स्वयं मौजूद रहकर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों पर करेंगी सुनवाई
नगरनिगम कार्यालय में भी प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई
जोन कार्यालय खिरहनी में जनसुनवाई कार्यक्रम काआयोजन मंगलवार 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे से,निगमायुक्त स्वयं मौजूद रहकर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों पर करेंगी सुनवा
नगरनिगम कार्यालय में भी प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी महापौर जनसुनवा
कटनी – आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा जवाबदेह और जनोन्मुखी प्रशासन को दृष्टिगत रखते हुए जहां एक ओर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करनें का नवाचार किया है। वहीं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा भी उपनगरीय एवं जोन कार्यालय के वार्डो के नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जोन कार्यालय में भी मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है।
निगमायुक्त सुश्री परिहार के निर्देशों के परिपालन में माह के प्रथम मंगलवार 3 फरवरी 2026 को जोन कार्यालय दुर्गा चौक खिरहनी में प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस जनसुनवाई में नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार स्वयं मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों पर सुनवाई करते हुए क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करेंगी। इस दौरान निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा जल संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु मंगलवार को आयोजित होने वाली जल सुनवाई में भी नागरिकों की जल संबंधी समस्याओं को सुनकर आवश्यक निर्देश निगम अधिकारियों को प्रदान किए जाएगें। निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा क्षेत्रीयअधिकारियों को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जोन कार्यालय खिरहनी में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
नागरिकों से अपील
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से मंगलवार 3 फरवरी को निगम कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई तथाप्रातः 11 बजे से जोन कार्यालय दुर्गा चैक खिरहनी में आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम मेंपहुंचकर अपनी शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण कराने की अपील की है।