ग्रामीण कॉंग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन कल

ग्रामीण कॉंग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन क

कटनी।जिले में अब कांग्रेस द्वारा महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके तहत जिले में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया हेतु पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश महासचिव जबलपुर से श्रीमती कमलेश यादव जी* के द्वारा जिला कटनी शहर एवं ग्रामीण की बैठक कांग्रेस कार्यालय बरगवां में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैठक दिनांक 28 अक्टूबर दिन:मंगलवार को दोपहर 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी।उन्होंने बैठक में जिले की सभी सक्रिय महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, समस्त मोर्चा संगठनों युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के अध्यक्ष, समस्त पार्षद गण विधानसभा एवं नगर निगम प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी जन, पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारी अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की अपील की है‌।साथ ही सक्रिय उम्मीदवारों के विषय में चर्चा की जा सके।जो बहनें व मातृशक्ति महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार बनना चाहती हैं, वे अपना बायोडाटा लेकर आने व जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी राय एवं समर्थन स्पष्ट रूप से साझा करने की बात कही है।ताकि रिपोर्ट प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यालय को भेजी जा सके।

Exit mobile version