जबलपुर में दहशत के 96 घंटे-घर में घुसी 4 फीट लंबी जहरीली कोबरा नागिन; कभी किचन तो कभी TV के ऊपर फैलाती रही फन

जबलपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाले 4 दिन! घर में घूमती रही 4 फीट लंबी कोबरा नागिन, कभी किचन तो कभी TV पर जमाया कब्जा

जबलपुर में दहशत के 96 घंटे-घर में घुसी 4 फीट लंबी जहरीली कोबरा नागिन; कभी किचन तो कभी TV के ऊपर फैलाती रही फन

जबलपुर : अगर आपके घर में अचानक चार फीट लंबी कोबरा नागिन दिखाई दे जाए, तो अच्छे-अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुल होना लाजिमी है। कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिहौदा में देखने को मिला। यहाँ रहने वाले रमेश भुमिया के परिवार के लिए बीते चार दिन किसी भयानक दुःस्वप्न से कम नहीं थे, क्योंकि एक विशालकाय कोबरा नागिन उनके घर को अपना डेरा बना चुकी थी।

कभी किचन तो कभी टीवी के ऊपर… पूरे घर में था नागिन का ‘राज’

यह नागिन इतनी बेखौफ थी कि चार दिनों तक पूरे घर में घूमती रही। परिवार वालों ने बताया कि नागिन कभी अचानक किचन के बर्तनों के बीच नजर आती, तो कभी लिविंग रूम में टीवी सेट के ऊपर जाकर बैठ जाती थी। हद तो तब हो गई जब वह स्नान कक्ष (बाथरूम) में फन फैलाए बैठी मिली। इस खौफ के कारण परिवार का खाना-पीना और सोना तक दूभर हो गया था।जबलपुर में दहशत के 96 घंटे-घर में घुसी 4 फीट लंबी जहरीली कोबरा नागिन; कभी किचन तो कभी TV के ऊपर फैलाती रही फन

गेहूं के बोरों के बीच मिली, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू

रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब नागिन घर में रखे गेहूं के बोरों के बीच जाकर छिप गई, तब मकान मालिक रमेश भुमिया ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को दी। सूचना मिलते ही गजेन्द्र दुबे मौके पर पहुंचे और बेहद सूझबूझ व सावधानी के साथ उस आक्रामक नागिन का रेस्क्यू किया। नागिन को सुरक्षित पकड़कर दूर घने जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद जाकर भुमिया परिवार ने राहत की सांस ली।  जबलपुर में दहशत के 96 घंटे-घर में घुसी 4 फीट लंबी जहरीली कोबरा नागिन; कभी किचन तो कभी TV के ऊपर फैलाती रही फन

बेहद खतरनाक है यह प्रजाति: 3 घंटे में हो सकती है मौत

न्यूरोटॉक्सिन जहर का खतरा: सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने बताया कि पकड़ी गई नागिन ‘स्पेक्टेकल्ड कोबरा’ (जहरीला नाग) प्रजाति की थी, जो बेहद आक्रामक होती है। इस प्रजाति में जानलेवा न्यूरोटॉक्सिन (Neurotoxin) जहर पाया जाता है। यदि यह किसी को काट ले और पीड़ित को 3 घंटे के भीतर सही मेडिकल इलाज (एंटी-वेनम) न मिले, तो इंसान की जान जाना तय है।

सलाह: बारिश और उमस के इस मौसम में सांप अक्सर सुरक्षित और सूखी जगहों की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। ऐसे में घर के कोनों और कबाड़ वाले स्थानों को साफ रखें और सांप दिखने पर खुद पकड़ने की बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें।

Exit mobile version