6 पॉइंट खून और आधी रात का वक्त… अस्पताल से गायब हुई महिला ने 1 KM दूर सड़क पर दिया शिशु को जन्म

6 पॉइंट खून और आधी रात का वक्त… अस्पताल से गायब हुई महिला ने 1 KM दूर सड़क पर दिया शिशु को जन्म

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CSC) में एक बेहद ही अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद आधी रात को किसी को बिना बताए चुपचाप अस्पताल से बाहर निकल गई। इसके बाद अस्पताल से महज एक किलोमीटर दूर सड़क पर ही महिला का प्रसव हो गया और उसने एक शिशु को जन्म दिया।

Vande Bharat Cargo Train: भारतीय रेलवे का बड़ा कारनामा-देश की पहली ‘कार्गो वंदे भारत’ का सफल ट्रायल, 145 KM/H की रफ्तार से दौड़ी

सुबह जैसे ही अस्पताल प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली, स्टाफ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जच्चा-बच्चा को वापस अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

खून की भारी कमी (हीमोग्लोबिन 6 पॉइंट) के चलते किया गया था रेफर

जानकारी के अनुसार, ककरवाहा गांव के रहने वाले जशरथ कुशवाहा अपनी पत्नी गीता कुशवाहा को प्रसव पीड़ा (Labor Pain) होने पर मंगलवार रात करीब 8 बजे बड़ागांव सीएचसी (CSC) लेकर आए थे।

आधी रात को चुपचाप निकली और सड़क पर हुआ प्रसव

रेफर किए जाने और एम्बुलेंस के इंतजार के दौरान ही महिला घबराहट या किसी अन्य वजह से आधी रात को बिना किसी को सूचना दिए चुपचाप अस्पताल परिसर से बाहर निकल गई। अस्पताल से करीब एक किलोमीटर दूर पैदल चलते समय सड़क पर ही उसे तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वहीं उसने बच्चे को जन्म दिया।

सुबह जब राहगीरों और परिजनों के जरिए अस्पताल प्रबंधन को खबर मिली, तो तुरंत मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से दोनों को अस्पताल लाकर उपचार शुरू किया गया।

Exit mobile version