Site icon Yashbharat.com

40 फीट गहरी बोरिंग में गिरा चार साल का रोशन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Roshan dewas

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास में उमरिया के जंगल में स्थित एक 40 फीट गहरी बोरिंग में गांव का चार साल का रोशन खेलते-खेलते अचानक गिर गया. बच्चे के गिरने का पता उसके रोने की आवाज से उसके माता-पिता को चला. मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी.

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बच्चे को निकालने में जुट गई है. टीम के साथ पॉकलेट मशीन, जेसीबी, एम्बुलेंस और डॉक्टर भी है.

घटना की सूचना पाते ही खातेगांव थाने से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है. बोरिंग के पास जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदने का काम शुरू हो गया है. साथ ही बच्चे तक ऑक्सीजन की नली भी पहुंचा दी गई है. जिससे बच्चा सांस ले सके.

बताया जा रहा है कि रोशन अपने माता-पिता के साथ जंगल में गया था, लेकिन खेलते खेलते वह सूखे बोरिंग के पास पहुंच गया और उससे चूक हो गई. मौके पर पहुंचा बचाव दल तेजी से काम में जुटा है.

Exit mobile version