Good News:जीत गई जिंदगी, बोरवेल में गिरे रोशन को सकुशल निकाला गया

roshan 2018311 224210 11 03 2018 m

देवास। आखिर जिंदगी जीत गई ग्राम उमरिया स्थित खेत के 8 इंच गोलाई के खुले बोरवेल में शनिवार सुबह चार वर्षीय बालक रोशन खेलते समय गिर गया था। बच्‍चे को बचाने के‍ लिए अभियान कई स्‍तरों पर चलाया गया। करीब 35 घंटे की मशक्‍कत के बाद 37 फीट गहरे बोरवेल में गिरे इस बालक को निकाल लिया गया। बच्‍चे को फि‍लहाल डाॅक्‍टरों की निगरानी में खातेगांव अस्‍पताल भेजा गया है। हवलदार अवतार सिंह ने बालक को निकाला।

देवास कलेक्‍टर आशीष सिंह ने इस अभियान पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए सभी का धन्‍यवाद दिया। मंत्री अर्चना चिटनीस और दीपक जोशी ने भी बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाने वालों का शुक्रिया अदा किया।

कल बच्‍चा गिरने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस का अमला सक्रिय हुआ और अभियान शुरू किया। सेना की टीम भी इस ऑपरेशन में शामिल हो गई थी। तीन पोकलेन मशीन और एक जेसीबी की मदद से खुदाई की गई। बीच में चट्टान आने की वजह से रेक्स्यू ऑपरेशन में रुकावट आई। बच्चे तक पहुंचने के लिए सुरंग बनाई गई।इसके बाद उसे रस्‍सी के सहारे बाहर निकाल लिया गया। रविवार सुबह उसे फिर पाइप के जरिए दूध दिया गया। इस दौरान बच्‍चे की हलचल पर पूरी नजर रखी गई।

Yashbharat

कांजीपुरा निवासी भीमसिंह कोरकू और पत्नी रेखा तीन बच्चों नैतिक, रोशन व चेतन को लेकर मजदूरी करने उमरिया स्थित खेत पर गए थे। वहां दंपती चने बीनने लगे और बच्चे पास ही खेल रहे थे। बच्चे करीब 11 बजे खेलते हुए पास ही हीरालाल जाट के खेत पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें-  आसमान में दुश्मन के ड्रोन अब खैर नहीं: पोखरण में स्वदेशी AI एंटी-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम 'JWALA MK-1' का सफल परीक्षण

Yashbharat

Yashbharat

बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खेलते-खेलते अचानक रोशन बोरवेल में जा गिरा। बालक करीब 27 फीट गहराई में फंसा है। इस दौरान बालक रोते हुए बोल रहा था- पापा बचा लो। तत्काल मेडिकल टीम को भी बुलाया गया और नली के माध्यम से ऑक्सीजन बच्चे तक पहुंचाई गई।

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श