Site icon Yashbharat.com

16 में से 14 सीटों पर भाजपा आगे 2 पर बसपा कांग्रेस गायब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अब तक आए रुझानों में मेयर की 16 में से 14 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं वहीं 2 पर बसपा ने बढ़त बना रखी है। बसपा ने झांसी और आगरा बढ़त बना रखी है। इसके अलावा गाजियाबाद, इलाहाबाद व अन्य सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 75 जिलों में मतगणना अब भी जारी है। इन जिलों के 334 केंद्रों पर काउंटिंग की जा रही है। इस चुनाव में 79, 113 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।

दिन रात काम करने करने की नतीजा है निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत: दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले आ रहे हैं. वहीं पहली बार नगर निगम क्षेत्र घोषित होने के बाद अयोध्या में बीजेपी ने चुनाव जीत दर्ज कर ली हैं. जहां बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी किन्नर गुलशन बिन्दू को हराकर जीत दर्ज की हैं.

अबतक के रुझानों में 16 सीटों में से 13 सीटों पर बीजेपी 3 सीटों पर बीएसपी आगे चल रही है. बीजेपी को मिल रही प्रचंड जीत पर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है कि विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर भी बीजेपी का मुकाबला नहीं कर पाई हैं. उन्होंने कहा है कि योगी सरकार ने प्रदेश में दिन रात काम किया है. इसी का नतीजा है कि नगर निगम चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलने जा रही है.

बता दें,  कि नगर निकाय चुनाव के 3 चरणों में हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है. यूपी में इस बार 653 निकायों में 12007 वार्डों में चुनाव हुआ है. इसमें 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत शामिल हैं. प्रदेश में निगम और पंचायत मिलाकर कुल 79,113 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है.

Exit mobile version