कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस समेत कटनी के 14 सरकारी दफ्तर होंगे सोलर लाइट से रोशन, 25 साल में बचेंगे ₹9 करोड़
कटनी । बिजली पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण अनुकूल ग्रीन एनर्जी (Green Energy) को बढ़ावा देने के लिए कटनी में एक बड़ी पहल की गई है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की विशेष रुचि और दूरदर्शी पहल के चलते जिले के कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस, अस्पतालों और कॉलेजों समेत 14 प्रमुख सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा।
इन सरकारी दफ्तरों में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, म.प्र. ऊर्जा विकास निगम और डेवलपर (कार्यदायी संस्था) के साथ बैठक कर समीक्षा की और जल्द से जल्द त्रिपक्षीय अनुबंध (Tripartite Agreement) पर हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं।
करोड़ों रुपये के बिजली बिल का बोझ होगा कम
इन सोलर प्लांटों के चालू होने के बाद सरकारी कार्यालयों के बिजली बिलों में 50 फीसदी से अधिक की भारी कटौती आएगी।
-
सालाना बचत: इन संयंत्रों से हर साल करीब 7.75 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे सालाना लगभग 34 लाख 80 हजार रुपये की सीधी बचत होगी।
-
लंबा फायदा: अगले 25 वर्षों में इन सभी 14 विभागों के बिजली खर्च में करीब 9 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बचत का अनुमान है।
-
रियायती दर: सरकारी कार्यालयों को मात्र 4 रुपये 1 पैसे प्रति यूनिट की बेहद रियायती दर पर सौर ऊर्जा मिलेगी, जिससे प्रति यूनिट 4 रुपये 49 पैसे की बचत होगी।
इन 14 कार्यालयों में लगेंगे इतने किलोवाट के सोलर प्लांट
म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के अनुसार, जिले के 14 सरकारी भवनों में कुल 531 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। विभागों की सूची इस प्रकार है:
| सरकारी कार्यालय/भवन | प्रस्तावित सोलर क्षमता |
|---|---|
| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहाड़ी | 100 किलोवाट |
| शासकीय अस्पताल, विजयराघवगढ़ | 70 किलोवाट |
| जवाहर नवोदय विद्यालय, बड़वारा | 69 किलोवाट |
| शासकीय अस्पताल, बरही | 56 किलोवाट |
| पुलिस कंट्रोल रूम | 46 किलोवाट |
| कलेक्ट्रेट कार्यालय | 25 किलोवाट |
| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कन्हवारा | 25 किलोवाट |
| एसपी ऑफिस | 27 किलोवाट |
| शासकीय कन्या महाविद्यालय | 20 किलोवाट |
| शासकीय महाविद्यालय, बरही | 20 किलोवाट |
| शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज | 18 किलोवाट |
| जिला पंचायत कार्यालय | 15 किलोवाट |
| विद्युतयांत्रिकी कार्यालय | 15 किलोवाट |
-
कटनी फॉरेस्टर ग्राउंड में खेल सुविधाओं का विस्तार, एस्ट्रो टर्फ पर होगा हॉकी टूर्नामेंट -
जनता के काम में देरी नहीं चलेगी”: कलेक्टर आशीष तिवारी ने विजयराघवगढ़ तहसील का किया औचक निरीक्षण, फर्द-बंटवारा में लापरवाही पर नायब तहसीलदार और रीडर को नोटिस -
महाराष्ट्र में रेलवे का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: ₹493 करोड़ की लागत से बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; यवतमाल और चंद्रपुर के माइनिंग हब को सीधा फायदा -
BJYM के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह की घर में गोली मारकर वीभत्स हत्या, इलाके में सनसनी -
UNSC में महाशक्तियों की भिड़ंत: रूस और चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया डबल वीटो; ईरान पाबंदियों की निगरानी करने वाला UN पैनल ठप -
निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव -
एशियन गेम्स: भारतीय महिला टीम का धमाकेदार प्रदर्शन; जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह -
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका: कोहाट की मस्जिद में ब्लास्ट, कई नमाजी घायल -
लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे रणवीर सिंह, 1,000 बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा; आलिया-रणबीर संवारेंगे 20 स्कूल -
कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र: ‘5 हजार गुर्गे होने का दावा’; CBSA ने डिपोर्टेशन अभियान किया तेज -
NTA में सुधारों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त रुख: जजों ने कहा- खुद हेडक्वार्टर जाकर देखेंगे सिस्टम, केंद्र से मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट -
कूनो में छाई बड़ी खुशखबरी! KGP12 ने 4 शावकों को दिया जन्म, भारत में अब 56 चीते -
बुधवार से शुरू हुए जैन समाज के आत्म शुद्धी के महापर्व पर्वराज पयूर्षण में प्रतिदिन हो रहे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन -
WhatsApp पर तुरंत बंद करें यह सेटिंग: एक अनजान APK फाइल से रायपुर के कारोबारी के 4.15 लाख रुपये साफ -
कटनी में स्कूली वाहनों पर सख्ती: ई-रिक्शा से बच्चों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध, लापरवाही पर होगी कार्यवाही -
सेवा से संकल्प अभियान: दीपों की रोशनी से जगमगाया कटनी, जनभागीदारी के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन -
जनसमस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा: कैमोर में आज 13 पंचायतों के लिए शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के मामलों का 100% होगा निराकरण -
निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया शुरू: सत्र 2027-28 के लिए 15 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन -
कटनी जिला अस्पताल: 14.5 करोड़ से बना क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक 15 अक्टूबर तक होगा शुरू -
भोपाल से बन रहे थे बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट! STF की जांच में बड़ा खुलासा, एजेंट नसीम अख्तर गिरफ्तार
