बिछुआ में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न

बिछुआ में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्

कटनी। शासकीय हाई स्कूल बिछुआ, विकासखंड कटनी में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में डॉ. नंदिता पाठक ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं नागरिकों से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष जगदीश उरमलिया, जिला पंचायत सदस्य अखिल पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन पांडेय, उपसरपंच लक्ष्मीकांत प्यासी, रमाशंकर तिवारी, ब्रह्मानंद दुबे, श्रद्धांजलि शुक्ला, राजेश मांझी, प्रभुदत्त तिवारी, कृष्ण कुमार मौर्य (बबलू), राकेश कुशवाहा, शंभू तिवारी, जयहिंद गुप्ता, लक्ष्मीदत्त तिवारी, राम बिहारी सोनी एवं अखिलेश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ऐश्वर्य मिश्रा ने डॉ. नंदिता पाठक का स्वागत करते हुए उन्हें “योगी अमृत कथा” पुस्तक भेंट की तथा अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया। अजय त्रिपाठी के निर्देशन में योगाभ्यास संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर तिवारी ने किया।
अंत में प्रभारी प्राचार्य ऐश्वर्य मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version