Site icon Yashbharat.com

शर्मनाक: हॉस्पिटल के गेट पर महिला ने दिया नवजात को जन्म, अस्पताल प्रबंधन मौन

women 1

पन्‍ना।  सरकार की मंशा है कि शत प्रतिशत प्रसव जिला हॉस्पिटल में हों या अन्य सरकारी सीएचसी पर. इसके लिए सरकार पैसा भी तमाम योजनायों में खूब खर्च कर रही है लेकिन पन्ना का जिला हॉस्पिटल सुधरने का नाम नहीं ले रहा.अपनी बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मशहूर इस पन्ना जिला अस्पताल में एक ताजा मामला सोमवार की सुबह को पेश आया.

बेनिसागर मोहल्ला निवासी रहीसा बानो को प्रसव के लिए 108 एंबुलेंस से जिला हॉस्पिटल लाया गया लेकिन दर्द से कराह रही इस महिला को अंदर लाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला.आखिरकार स्ट्रेचर और इलाज वक्त से ना मिलने के कारण महिला को हॉस्पिटल के गेट पर नवजात को जन्म देना पड़ा.

कहने को यह पहला मामला नहीं है.पन्ना जिला हॉस्पिटल का स्टाफ का मरीजों के प्रति रवैया हमेशा से उदासीन रहा है तो चिकित्सक इनसे कुछ नहीं कह पाते. इन हालात में यहां आने वाले मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. यह स्थिति है कि सुधरने का नाम नहीं ले रही.रोज़ ब रोज़ कोई ना कोई ऐसा मामला आ ही जाता है, जिससे इस जिला सरकारी अस्पताल की सेवाओं पर प्रश्नचिह्न लग जाता है.वैसे इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है और वह मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहा है.

Exit mobile version