Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

सेक्स रैकेट कांड: कोर्ट में लड़की का बयान- रात में भेजा जाता था RJD विधायक के पास, होंगे अरेस्ट

भोजपुर। बीते दिनों बिहार में एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) सामने आया था जिसके तार पटना से आरा तक जुड़े हुए थे. इस केस में आरजेडी के विधायक (RJD MLA) का नाम तब सामने आया था जब एक नाबालिग पीड़िता (Mnor Victim) ने विधायक की संलिप्तता के बारे में बताया था. उसने जुलाई महीने में दिए गए बयान में कहा था कि उसे विधायक (MLA) के घर पर भेजा जाता था. पुलिस की चांज में ये बात सामने आई कि इस सेक्स रैकेट के तार आरजेडी एमएलए अरुण यादव (RJD MLA Arun Yadav) से भी जुड़ते हैं. अब इस मामले में भोजपुर पुलिस (Bhojpur Police) ने कोर्ट में केस डायरी जमा कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कभी भी वारंट जारी हो सकता है.

विधायक के कई ठिकानों पर छापेमारी
गौरतलब है कि आरोपी विधायक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दबिश बढ़ गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार विधायक को पकड़ने के लिए पटना, लसाढ़ी, अगिआंव सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई

मोबाइल सर्विलांस के सहारे विधायक की खोज

हालांकि अब तक पुलिस को विधायक का कोई सुराग नहीं मिल सका है. ऐसे में पुलिस मोबाइल सर्विलांस के सहारे भी विधायक की खोज कर रही है. इसके लिए एसआईटी के साथ-साथ डीआईयू टीम की भी मदद ली जा रही है.

पीड़ित ने 164 के बयान में किया था खुलासा
बता दें कि बीते 18 जुलाई को पीड़ित लड़की ने 164 के तहत दर्ज कराए गए अपने बयान में कहा था कि लड़कियों को आरा की एक इंजीनियर के आवास पर और होटलों में ले जाया जाता था.

सेक्स रैकेट में आया था विधायक का नाम
इसके बाद बीते 6 सितंबर को सेक्स रैकेट कांड में पीड़ित किशोरी का दोबारा बयान आरा कोर्ट में दर्ज कराया गया था. इसमें नाबालिग लड़की ने आरजेडी विधायक अरुण यादव का नाम लिया था, जिसके बाद विधायक पर पुलिस दबिश बढ़ गई है.

मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
गौरतलब है कि इस मामले में आरा टाउन थाना की पुलिस सेक्स रैकेट की संचालिका अनीता, दलाल संजीत और इंजीनियर अमरेश के अलावा सेक्स रैकेट के संचालक संजय यादव उर्फ जीजा को जेल भेज चुकी है. सीआईडी भी अलग से केस की तफ्तीश कर रही है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply