सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सीबीआई करेगी सुशांत मामले की जांच
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह मौत के मामले में बड़ा फैसला दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच करने का अधिकार देते हुए इसमें दोनो राज्यों की तमाम एजेंसियों को सहयोग करने के भी आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार मामले में सीबीआई जांच को गैर जरूरी बता रही थी अन्ततः मामला देश की सर्वोच्च अदालत पहुंचा और आज इस पर फैसला आया।
बॉलीवुड एक्टर Sushant Rajput की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला किया कि अब CBI जांच करेगी। जस्टिस ऋषिकेश रॉय की सिंगल बेंच ने इस मामले की जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को इस जांच में सहयोग देने के निर्देश भी दिए।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में मुंबई पुलिस से सभी सबूतों को सीबीआई को सौंपने को कहा। जस्टिस रॉय ने अपने आदेश में कहा कि बिहार पुलिस द्वारा पटना में एफआईआर दर्ज करना सही था। इसी तरह बिहार सरकार द्वारा इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सही था।
Sushant Rajput के पिता ने इस मामले में पटना में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने याचिका दायर कर इस केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। इस याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया।