Site icon Yashbharat.com

सिटी बसों में एटीएम कार्ड से ले सकेंगे टिकट, स्मार्ट सिटी कंपनी दे रही पीओएस मशीन

bus ka ghar

जबलपुर। शहर में चलने वाली सिटी बसों में कंडक्टर के साथ खुल्ले रुपयों-पैसों को लेकर होने वाली चिक-चिक से यात्रियों को मुक्ति मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी कंपनी डिजिटल पेमेंट के लिए इन बसों के कंडक्टरों को पीओएस मशीन दे रही है।

आप मशीन में अपना एटीएम स्मार्ट कार्ड स्वीप कर टिकट ले सकेंगे।
स्मार्ट सिटी कंपनी नागरिकों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित करने के लिए नए उपाय कर रही है। इसी क्रम में सिटी बसों और लंबी दूरी की बसों में टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को एटीएम स्मार्ट कार्ड से भुगतान की सुविधा दी जाएगी। यात्रियों को अपना कार्ड कंडक्टर के पास पीओएस मशीन में स्वीप करना होगा।

जिस तरह मॉल या अन्य दुकानों पर भुगतान के लिए कार्ड का उपयोग करते हैं, उसी तरह सिटी बस में भी कार्ड से टिकट का भुगतान हो जाएगा। केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए देश के सौ शहरों में स्पर्धा रखी है। उज्जैन इसमें शामिल है। 100 दिन में जो शहर सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट कराएगा, वह देश का नंबर वन होगा। स्पर्धा के साथ नागरिकों में नकद भुगतान की जगह डिजिटल भुगतान को प्रचलित करना भी उद्देश्य है।

Exit mobile version