कंडक्टर के साथ विवाद से यात्रियों को छुटकारा अब यात्री सिटी बसों में ATM से ले सकेंगे टिकट

bus ka ghar

उज्जैन : शहर में चलने वाली सिटी बसों में कंडक्टर के साथ खुल्ले रुपयों-पैसों को लेकर होने वाले  विवाद से यात्रियों को अब छुटकारा मिलने वाला है। स्मार्ट सिटी कंपनी डिजिटल पेमेंट के लिए इन बसों के कंडक्टरों को पीओएस मशीन दे रही है। यात्री मशीन में अपना एटीएम स्मार्ट कार्ड स्वाइप कर टिकट ले सकेंगे।
12 21 489481070less ll


स्मार्ट सिटी कंपनी नागरिकों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित करने के लिए नए तरीके अपना रही है। इसी कड़ी में सिटी बसों और लंबी दूरी की बसों में टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को एटीएम स्मार्ट कार्ड से भुगतान की सुविधा दी जाएगी। यात्रियों को अपना कार्ड कंडक्टर के पास POS मशीन में स्वाइप करना होगा। जिस तरह मॉल या अन्य दुकानों पर भुगतान के लिए कार्ड का उपयोग करते हैं, उसी तरह सिटी बस में भी कार्ड से टिकट का भुगतान हो जाएगा।
12 22 149533070cash llस्मार्ट सिटी के सीईओ अवधेश शर्मा के अनुसार केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए देश के सौ शहरों में स्पर्धा रखी है। उज्जैन इसमें शामिल है। 100 दिन में जो शहर सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट कराएगा, वह देश का नंबर वन होगा। स्पर्धा के साथ नागरिकों में नकद भुगतान की जगह डिजिटल भुगतान को प्रचलित करना भी उद्देश्य है।

इसे भी पढ़ें-  अगले तीन साल की मेहनत तय करेगी जीवन के अगले 50 साल की दिशा : कलेक्टर आशीष तिवारी,एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कलेक्टर और एसपी ने कैडेट्स से किया संवाद, मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण को बताया सफलता का मंत्र

Leave a Reply