Friday, May 15, 2026
Latest:
FEATUREDमध्यप्रदेश

सावधान: आपकी गाड़ी में भी नहीं है पेट्रोल तो हो सकती है परेशानी

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाए गए वैट व आजीवन शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में अंचल में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। इसका प्रभाव पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर पड़ना शुरू हो गया है। पेट्रोल पंपों पर दो दिन का स्टॉक रहता है, सोमवार को टैंकर नहीं आने की स्थिति में मंगलवार से इसकी किल्लत शुरू हो सकती है। त्योहारों के समय खाद्य सामग्री के भाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

.बढ़ सकती है महंगाई

– रतलाम में बाजार में किराना दुकानों के पास स्टॉक है। शहर में 70 से 80 प्रतिशत खाद्य सामग्री इंदौर से आती है। ऐसे में भाव बढ़ने की संभावना है। तेल, शकर व अन्य सामग्रियों पर पांच से दस रुपए किलो तक का उछाल आ सकता है।

– उज्जैन में कृषि उपज, किराना व अन्य सामानों को भेजा जा नहीं जा सका। ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार हड़ताल सोमवार को भी जारी रहेगी।

– बड़वानी जिले में 2500 ट्रक-ट्रालों के चक्के थम गए हैं। शहर के सात पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन पेट्रोल की औसत 10 से 12 हजार और डीजल की 18 से 20 हजार लीटर की खपत होती है।

– नीमच जिले में रविवार से करीब 700 ट्रकों के पहिए थम गए। इनमें से अधिकांश ट्रकों का संचालन बेंगलुरु और पुणे सहित अन्य शहरों की और होता है।

– देवास में भी ट्रक नहीं चले। शनिवार को दूसरे शहर जाने वाले ट्रक रोक दिए गए थे, जबकि रविवार को स्थानीय स्तर पर भी माल लाने-ले जाने का काम बंद कर दिया गया। हड़ताल के चलते शहर की करीब 300 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी कर दी गई हैं।

– बुरहानपुर में हाईवे पर इक्का-दुक्का ट्रक ही नजर आए। यही स्थिति प्रदेश के दूसरे शहरों में हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply