कटनी। नगर को स्वच्छ रखें, पॉलीथीन का उपयोग बंद करो, वृक्षारोपण करो के उद्घोष के साथ नगर के 65 स्कूलों के 2100 से अधिक छात्र/छात्राओं ने आज सुबह 8.30 बजे जब शहर की सड़कों में निकलकर 16 कि.मी. की दूरी नापी तो लोगों ने घरों से बाहर निकलकर आश्चर्य मिश्रित सुखद अनुभूति प्राप्त की। अवसर था स्वच्छ, स्वस्थ्य एवं हरित कटनी का संदेश लेकर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक साइकिल अभियान का था। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येन्द्र कुमार वाईस प्रेसीडेंट कैल्डरीज इंडिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त नगर निगम संजय जैन ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. एस. के. शर्मा, सी.एस.पी. शशिकांत शुक्ला, उपायुक्त एकता अग्रवाल, भूपेश गेडाम कैल्डरीज इंडिया, यूथ हॉस्टल्स अध्यक्ष डॉ. एस. के. पाठक, डॉ. मनीष गट्टानी, डॉ. कविता पाठक, डॉ. हेमलता गर्ग, संगमलाल जायसवाल, पंचम जैन, के. एल. कनकने, जिला खेल अधिकारी राजेश मनोध्या एवं विजय भार, आलोक गोयनका एवं विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत श्रीप्रकाश जायसवाल, वीरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र जैन, अमित सिंघई, सुशील कुशवाहा, श्रीराम कुदरहा, रानू जैन, नवीन मिश्रल, सतीश बजाज एवं शशि यादव द्वारा किया गया।
आयोजनों के माध्यम से जन जागरण जरूरी
अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि प्रदूषण अंर्तराष्ट्रीय समस्या बन गई है, कोर्ट व सरकार इस विषय पर गंभीर चर्चा कर रही है। स्वच्छता एवं विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जन जागरण के लिए यूथ हॉस्टल्स कटनी द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर हर्ष व्यक्त किया एवं उपस्थित हजारों बच्चों के जज्बे को सलाम कर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं एवं आगामी आयोजनों में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके पूर्व स्वागत उद्बोधन में यूथ हॉस्टल्स के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा यूथ हॉस्टल्स इकाई स्थापना के 20 वर्षों के सफर की जानकारी के साथ सभी अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को दिये जाने वाले थैलों का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि सत्येन्द्र कुमार द्वारा समस्त साइकिल प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। रैली में सबसे आगे इकाई ध्वज लेकर राजेन्द्र बहरे एवं दिनेश जैन एडवोकेट चल रहे थे। रैली मार्ग में बालक प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए नरेन्द्र चौरसिया, सनी सियाल, आशीष जैन, पंकज शर्मा, अनंत दुबे, राजेश वर्मा, निखिल शर्मा, अंकित जैन, देवी सिंह ठाकुर, नीतेश जैन, संतोष बहरे, अनिल नेमा, प्रमोद सुहाने, वर्धमान जैन, आदित्य कटारे, रविन्द्र कुदरहा, प्रकाश बिलैया, संजय खण्डेलवाल, जितेश अग्रवाल, श्रीकांत यादव, कमलराज अग्रवाल, बिल्लू शर्मा, अमित जैन ने किया। जबकि बालिका प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए अनीता सिंह, अर्चना मनोध्या, अनामिका सेन, वन्दना गुगालिया, सुनीता गट्टानी, कंचन दाहिया, कविता चौहान, शशि यादव, डॉ. हेमलता गर्ग, मीना शर्मा की सराहनीय भूमिका थी। स्कूलों के खेल शिक्षक अशोक राव, प्रभु बैरागी, शारदा शरण शर्मा, शेखर पाठक, जीत रोहित, कमलकांत गुप्ता, जगदीश गुप्ता, राकेश चौधरी एवं आशीष केशरवानी ने रैली को स्वरूप प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
चिकित्सकों एवं समाज सेवियों ने किया सहयोग
रैली मार्ग में राजा सरावगी, संजय जैन, कैल्डरीज इंडिया, माधव नगर विकास समिति, चमनलाल आनंद परिवार, राजू माखीजा, कुंदनदास स्कूल परिवार, मोती बजाज, सतीश बजाज, सुशील कुशवाहा द्वारा बच्चों के लिए नाश्ते का इंतजाम किया गया था। शासकीय जिला चिकित्सालय एवं यूथ हॉस्टल्स का चिकित्सीय दल डॉ. रामप्रकाश पाण्डे के कुशल नेतृत्व में रैली के साथ-साथ चल रहा था। संचालन इकाई सचिव वीरेन्द्र सिंह एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार अभियान प्रभारी श्रीप्रकाश जायसवाल अनुजश्री जायसवाल द्वारा किया गया।
रैली थी मनोहारी
रैली में रंग-बिरंगे कपड़ों में साइकिल में सवार हजारों बच्चों का समूह मनोहारी लग रहा था। दो प्रचार वाहन में संजय गुप्ता, रत्नेश श्रीवास्तव, डॉ. आर. पी. पाण्डे, संजय शर्मा, जन सामान्य को पर्यावरण का संदेश देते चल रहे थे। जिसमे नगर को स्वच्छ, पर्यावरण की रक्षा, वृक्षारोपण, जल संचय, आदि नारे रैली मार्ग में गूंज रहे थे। रैली फारेस्टर खेल मैदान से 8.30 बजे प्रारंभ होकर गणेश चौक, शंकर टॉकीज, स्टेशन चौराहा, मेन रोड, झण्डा बाजार, शेर चौक, आजाद चौक, मिशिन चौक, सागर पुल, पाठक वार्ड, लखेरा, वेस्ट लैण्ड क्लब आर्डिनैंस फैक्ट्री, कैल्डरीज ग्राउंड, संजय नगर, माधव नगर, समदड़िया कॉम्प्लेक्स, शांति नगर, हाउसिंग बोर्ड तिराहा, बरगवां, मिशिन चौक, कोतवाली तिराहा होते हुए पुनः फॉरेस्टर खेल मैदान में सुबह 11 बजे इसका समापन हुआ। चेयरमैन गोपाल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि उनका प्रमाण पत्र एवं व्यक्तिगत पुरूस्कार 30 जनवरी के पूर्व समस्त विद्यालय पहुंचा दिया जायेगा।
साइकिल चलाकर हजारों बच्चों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण रक्षा का संदेश
