Site icon Yashbharat.com

मधई मंदिर में श्री खरे केसरवानी महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक

Picsart 26 08 11 14 47 46 540

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

मधई मंदिर में श्री खरे केसरवानी महिला मंडल ने किया रुद्राभिषे

कटनी। श्री खरे केसरवानी महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सोमवार, 10 अगस्त 2026 को मधई मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की मातृशक्तियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर समाज की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव समाज के सभी परिवारों पर बनी रहे तथा सभी का कल्याण हो। उन्होंने भगवान शिव से समाज के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना करते हुए कहा कि समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे।

रुद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में महिला मंडल की मातृशक्तियों के साथ समाज के श्री विनय गुप्ता, श्री अवधेश गुप्ता, श्री अनिल गुप्ता एवं श्री दीपचंद गुप्ता सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान भोलेनाथ की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Exit mobile version