शहर महिला कांग्रेस के ‘मां तुझे सलाम, मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम में बेटियों ने दी सपनों को उड़ान
शहर महिला कांग्रेस के ‘मां तुझे सलाम, मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम में बेटियों ने दी सपनों को उड़ा
कटनी। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देशानुसार कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा ‘मां तुझे सलाम, मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य 15 से 25 वर्ष की बेटियों की सोच, सपनों, भावनाओं एवं रचनात्मकता को मंच प्रदान करना रहा। अभियान में शामिल प्रतिभागियों ने स्वयं आकर्षक पतंगें तैयार कर उन पर अपनी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त किया। बेटियों ने वीडियो के माध्यम से अपने संदेश भी साझा किए तथा QR कोड के माध्यम से अपनी कला एवं अभिव्यक्ति को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय, दिल्ली तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में बेटियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई पतंगों, उन पर लिखे संदेशों और वीडियो को QR कोड के माध्यम से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय भेजा गया है। वहां से अभियान के विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रथम विजेता को 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिए जाने की जानकारी दी गई, जबकि अन्य चयनित प्रतिभागियों को भी विभिन्न नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर शशि यादव, श्वेता कटारे, आदिता वर्मा, रूपा तिवारी, रेखा तिवारी, सुनीता सोनी, लक्ष्मी रजक, वर्षा बेरा, मंगल सिंह, रमेश सोनी, अभिषेक शिवहरे, रॉबिन पीटर, दिलदार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।