हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जोबीकला मड़ई और डिठवारा,में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शामिल लोगों ने लगाए देशभक्ति के नारे
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जोबीकला मड़ई और डिठवारा,में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शामिल लोगों ने लगाए देशभक्ति के ना
कटनी – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के अंतर्गत सेक्टर कन्हवारा की नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्राम वासियों के सहयोग से जोबी कला, मड़ई और डिठवारा के सहयोग से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे ग्राम वासियों, छात्रों, शिक्षकों, और जनप्रतिनिधियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” के नारों से पूरा माहौल देशभक्तिमय कर दिया। विदित हो कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान पूरे जोश के साथ संपूर्ण देश और प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन के सभी विभागों के द्वारा जन समुदाय के सहयोग से समाज में राष्ट्र के प्रति देशभक्ति जागरण का भाव पैदा करने की उद्देश्य से तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है साथ ही अन्य विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं एवं छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सहयोग से तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम मैं उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बताया कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। हमें इसे हर घर तक पहुंचाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सभी का कर्तव्य है। इन आयोजनों में ग्राम पंचायत सरपंच विजय सिंह ,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबी कला के प्राचार्य आर के पटेल पटेल, नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आर एल चौधरी, शिक्षक गण सत्येंद्र मौर्य, रमेश राय, परामर्शदाता रामानुज पांडेय ,रोजगार सहायक देवराज सिंह राठौर, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, रूपा बर्मन, राजकुमार त्रिपाठी, सत्येंद्र त्रिपाठी सहित अन्य शामिल हुए