Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सांस लेने में परेशानी, ऐम्स में भर्ती

Bhopal MP Pragya Thakur: मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) की तबीयत बीती रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, साथ ही कोरोना संक्रमण से मिलते जुलते लक्षण भी पाए गए।

इसके बाद उन्हें शुक्रवार रात राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (ऐम्स) में भर्ती किया गया है। अच्छी बात यह है कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। Pragya Thakur को अभी ऐम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती रखा गया है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है। ऐम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। रविवार को उनका हेल्थ बुलेटिन जारी हो सकता है।

ऐम्स से मिली जानकारी के अनुसार, Pragya Thakur को शुक्रवार रात करीब 9ः45 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। तब उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। Pragya Thakur का ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दवा देने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है और अब हालत स्थिर है। पल्मोनरी व कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। ऐम्स में उनकी कई तरह की जांच भी गई हैं। बता दें, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) भोपाल से लोकसभा सदस्य हैं और 2019 के आम चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराया था।

 

सांसद चुने जाने के बाद से Pragya Thakur अलग अलग कारणों से लगातार सुर्खियों में रहीं। उनके विवादित बयानों का लगातार विरोध होता रहा है। इसी साल अक्टूबर में उन्होंने कहा था कि मुस्लिमों के आटो में युवतियों को न भेंजे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम