Site icon Yashbharat.com

सांवेर में सिलावट को राहत, शिवसेना प्रत्याशी वर्मा ने वापस लिया पर्चा

yashbharat breaking

Sanver assembly by-elections। सांवेर विधानसभा उपचुनाव से शिवसेना के उम्मीदवार जगमोहन वर्मा पीछे हट गए हैं। सोमवार को सांवेर पहुंचकर उन्होंने अपना नामांकन-पत्र वापस ले लिया। इसके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। इस तरह चुनाव मैदान में अब 13 उम्मीदवार रह गए हैं।

चुनाव में भाजपा के तुलसी सिलावट, कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू, बसपा के विक्रमसिंह गेहलोत, सपाक्स के संतोष रत्नाकर, जनता पार्टी के शैलेष ठगेले, प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के सुभाष चौहान के अलावा सात निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

इनमें राजेश मालवीय, देवकरण चौहान, दीपक मठोलिया, महेंद्र टिकलिया, प्रेमचंद वासीवाल, निर्मल चौहान और श्रवण देवड़ा शामिल हैं। पार्टी उम्मीदवारों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव-चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया जारी है। भोपाल से मंजूरी के बाद यह जारी कर दिए जाएंगे। चुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा।

Exit mobile version