राजनांदगांव। मानपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की तीन आदिवासी महिला शिक्षकों को प्रबंधन ने यह कहकर नौकरी से हटा दिया कि वे सुंदर नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्हें नौकरी से निकाले जाने का कारण आदिवासी होना भी है। बाकी आदिवासी शिक्षकों और कर्मचारियों को भी धीरे-धीरे इसी तरह हटा दिया जाएगा। यह आरोप है पिछले दिनों स्कूल से निकाली गई महिला आदिवासी शिक्षकों का। उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर से करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
सशिमं में सालों से सेवारत महिला शिक्षकों के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है। स्कूल प्रबंधन ने तीन आदिवासी शिक्षकों को खूबसूरत नहीं होने की बात कहकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्कूल से निकाली गईं शिक्षकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ बिना नोटिस के नौकरी से निकालने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कलेक्टर से की है।
सत्र के पहले निकाल दिया
मानपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षिका लिकेश्वरी रावटे, सरोज जाड़े व चंचल सलामे आचार्य के पद पर कार्यरत थी। शाला प्रबंधन द्वारा नए शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले ही तीनों शिक्षिकाओं को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाल दिया। नौकरी से निकाले जाने के बाद शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है।
पदाधिकारी नहीं देते जवाब
नौकरी से निकाले जाने का कारण पूछने पर भी शाला शिक्षकों को किसी भी प्रकार से जानकारी नहीं दी जा रही है। जिसके कारण शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। जब शिक्षकों ने नौकरी से निकाले जाने का कारण पूछा तो शाला प्रबंधन ने कहा कि आप लोग आदिवासी हो आपका व्यवहार प्रींसिपल के साथ ठीक नहीं है और आप सुंदर नहीं हो, कहकर निकाल दिया। शिक्षकों ने बताया कि शाला प्रबंधन समित के अध्यक्ष द्वारा भी अभद्र व्यवहार किया गया।
पढ़ाई होगी प्रभावित
नौकरी से निकाले गए शिक्षकों ने कहा कि हम लोग वर्तमान में डीएलएड के परीक्षार्थी हैं। डीएलएड की तैयारी कर रहे हैं। बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाले जाने के कारण परेशानी बढ़ गई है। पढ़ाई अधूरी रह जाएगी। शिक्षकों ने बताया कि शाला प्रबंधन समिति द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। परेशानी बताने पर शाला के पदाधिकारी किसी भी से शिकायत कर लो हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता की धमकी देता है।
– अभद्र व्यवहार व रंगभेद जैसी कोई बात ही नहीं है। शिक्षकों को स्कूल से निकालने का निर्णय शाला प्रबंधन समिति ने लिया है। उन्हीं तीनों शिक्षकों ने समिति के पदाधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया।
पूजा मेश्राम, प्राचार्य, सशिमं, मानपुर
-
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत -
एशियन गेम्स 2026: शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन; मंधाना संग 4000 रन की पार्टनरशिप का विश्व रिकॉर्ड -
Asian Games 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला -
31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी तरक्की और आर्थिक मजबूती -
NLMC ने की ₹5,000 करोड़ से अधिक की सरकारी संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश, जानें क्या है पूरी योजना -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
भारतीय महिलाएं रसोई में बिताती हैं रोज़ाना 3.5 घंटे: जानिए रसोई के काम में भारत, चीन, अमेरिका और रूस का हैरान करने वाला अंतर -
दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 12 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन के साथ लॉरेंस-गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार -
iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार पहली सेल शुरू: Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें; जानें मॉडल, वेरिएंट और बैंक ऑफर्स -
निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव -
एशियन गेम्स: श्रीचारणी की घातक गेंदबाजी और शैफाली के तूफान में उड़ा जापान; भारत 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा -
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट: सेमीफाइनल की तस्वीरें साफ; 20 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, फाइनल में भारत-पाक जंग संभव -
जबलपुर: सेंट अलायसियस स्कूल के शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत और धर्मांतरण के दबाव का आरोप; भेजा गया जेल -
अस्पताल में पैदा होते ही बच्चे ने दिखाए ‘बॉस’ वाले तेवर, वायरल एक्सप्रेशन्स देखकर छूटी लोगों की हंसी -
निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध मौत; चाय की दुकान में मिला शव -
MP राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर दायर PIL हाई कोर्ट से खारिज: कोर्ट बोला- नया उत्तराधिकारी आने तक पद पर बने रहेंगे गवर्नर -
एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान में अव्यवस्था: भारतीय शूटर्स को 50 KM दूर ठहराया, थाईलैंड की टीम फर्श पर सोने को मजबूर -
सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात -
शरीर में आयोडीन की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका
