सरस्वती शिशु मंदिर की घटना-खूबसूरत नहीं हो, कहकर महिला शिक्षकों को स्कूल से हटा दिया
राजनांदगांव। मानपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की तीन आदिवासी महिला शिक्षकों को प्रबंधन ने यह कहकर नौकरी से हटा दिया कि वे सुंदर नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्हें नौकरी से निकाले जाने का कारण आदिवासी होना भी है। बाकी आदिवासी शिक्षकों और कर्मचारियों को भी धीरे-धीरे इसी तरह हटा दिया जाएगा। यह आरोप है पिछले दिनों स्कूल से निकाली गई महिला आदिवासी शिक्षकों का। उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर से करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

